देश की खबरें | दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

नयी दिल्ली, छह मार्च दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आर्द्रता का स्तर 17 से 42 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहने और सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है।

विभाग ने बताया कि सुबह के समय हवा की गति 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की उम्मीद है, जो उत्तर पश्चिम से बहेगी। आईएमडी ने कहा कि इसके बाद दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने वाली हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचेगी।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

इस बीच, ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की एक रिपोर्ट में भारत में सर्दियों के वायु प्रदूषण की गंभीरता पर प्रकाश डाला गया और खुलासा किया गया कि 238 शहरों में से 173 में पीएम2.5 का स्तर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (एनएएक्यूएस) के मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से अधिक दर्ज किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भी शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पांच माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के दिशानिर्देश को पूरा नहीं करता है, जो व्यापक वायु गुणवत्ता संकट को रेखांकित करता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024-25 की सर्दियों के दौरान दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बनकर उभरा, जहां औसत पीएम2.5 सांद्रता 159 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\