देश की खबरें | कश्मीर में तापमान में वृद्धि, ठंड से मिली थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली और घाटी में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

श्रीनगर, 26 जनवरी कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली और घाटी में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, पिछली रात तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

बारामुला के गुलमर्ग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम में पारा शून्य से 7.1 डिग्री नीचे रहा।

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम और कोकरनाग में शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में देखने को मिलेगा, जिसके कारण अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड