देश की खबरें | दूरसंचार कंपनियों ने एजीआर बकाये पर सेवा कर से छूट देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की दूसंचार कंपनियों के संगठन सीओएआई ने सरकार को दिये जाने वाले समन्वित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये पर सेवाकर से छूट देने की वित्त मंत्रालय से मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त निजी क्षेत्र की दूसंचार कंपनियों के संगठन सीओएआई ने सरकार को दिये जाने वाले समन्वित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये पर सेवाकर से छूट देने की वित्त मंत्रालय से मांग की है।

दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (सीओएआई) ने 17 जुलाई को वित्त मंत्रालय को भेजे एक पत्र में यह मांग की है। उसने कहा है कि दूरसंचार आपरेटर कंपनियां एक अप्रैल 2016 से दूरसंचार विभाग को लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क पर सेवाकर और रिवर्स चार्ज प्रणाली के तहत जीएसटी का भुगतान करती रही हैं।

यह भी पढ़े | रायगढ़ इमारत हादसे में एक की मौत, 7 घायल: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने पत्र में कहा है कि दूरसंचार उद्योग ने अपनी आउटपुट सेवा कर देनदारी को पूरा करने के लिये अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच करीब 6,600 करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया है। संगठन ने कहा है कि ऐसे में दूरसंचार क्षेत्र को सेवा कर देनदारी का बोझ नहीं लादा जाना चाहिये। यह क्षेत्र पहले से ही काफी चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है।

इस संबंध में जब सीओएआई से संपर्क किया गया तो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा गया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.

दूरसंचार क्षेत्र के इस संगठन के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल अक्ट्रबर में अपने एक फैसले में दूरसंचार कंपनियों को गैर- दूरसंचार व्यवसाय से होने वाली आय को भी उनके राजस्व का हिस्सा मानने की सरकार की दलील को सही माना था। इस सकल राजस्व के एक हिस्से को कंपनियों को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम फीस के रूप में सरकार को देना होता है।

कोचर ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले के बाद बढ़ी हुई मांग को भी संज्ञान में लिये जाने के बावजूद लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम इस्तेमाल शुल्क पर रिवर्स चार्ज प्रणाली के तहत कुल सेवा कर 2,000 करोड़ रुपये से कम होगा।

इस लिहाज से आउटपुट सेवा कर देनदारी जिसका उस समय नकद भुगतान किया गया उसे सबंधित राशि में से कम किया जाना चाहिये।

कोचर ने कहा कि दूरसंचार उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में फीस, कर भुगतान, रोजगार सृजन के मामले में सबसे आगे रहा है। यह इस तथ्य से पता चलता है कि पिछले पांच साल के दौरान सभी दूरसंचार कंपनियों ने कुल मिलाकर सेवाकर और जीएसटी के रूप में दो लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\