विदेश की खबरें | तेलंगाना सुरंग ढही: मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा नहीं किया-बीआरएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने वाले स्थल का दौरा नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हैदराबाद, 27 फरवरी भारत राष्ट्र समिति (बीआएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने वाले स्थल का दौरा नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना की।

एसएलबीसी सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के बाद परियोजना पर काम कर रहे आठ श्रमिक सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।

सेना, नौसेना, ‘रैट माइनर्स’ और एनडीआरएफ के दल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

सुरंग ढहने की घटना से निपटने में सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए केटी रामा राव (जिन्हें केटीआर के नाम से भी जाना जाता है) ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘उसने जीएसआई या किसी अन्य अभियांत्रिकी विभाग से उचित परामर्श किए बिना ही बिना सोचे-समझे काम शुरू कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, आज हमने वहां फंसे आठ लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। कोई नहीं जानता कि वे जीवित हैं या उनकी मौत हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार और दिल्ली यात्राओं में व्यस्त हैं। उन्होंने घटनास्थल का दौरा नहीं किया। इससे उनकी ईमानदारी और गंभीरता का पता चलता है।’’

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने केटीआर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 22 फरवरी को खबर आने के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

गौड़ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बचाव कार्यों की निगरानी के लिए तुरंत दो मंत्रियों को तैनात किया। वह हर समय बचाव गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। सफलता पाने और लोगों की जान बचाने के लिए दूसरे राज्यों और यहां तक ​​कि विदेशों से भी विशेषज्ञों को बुलाकर प्रयास किए जा रहे हैं।’’

केटीआर ने एसएलबीसी सुरंग ढहने की घटना की न्यायिक जांच किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार पिछली सरकार पर आरोप लगाकर आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\