देश की खबरें | तेलंगाना: साइबर धोखाधड़ी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें शिकायतकर्ता ने 3.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ठगों को हस्तांतरित की थी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 20 जुलाई तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें शिकायतकर्ता ने 3.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ठगों को हस्तांतरित की थी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि शिकायतकर्ता को एक मैसेजिंग ऐप पर लिंक मिला जिसे क्लिक करने पर वह एक 'ग्रुप' से जुड़ गया। उसमें ब्लॉक ट्रेड, आईपीओ और मार्केट ट्रेंड से जुड़ी जानकारी दी जाती थी।

बयान के अनुसार 'ग्रुप एडमिन' व सहायक के कहने पर शिकायतकर्ता ने एक ऐप डाउनलोड कर निवेश शुरू किया और 30 मई से नौ जुलाई तक उसने 3,24,85,000 रुपये ठगों के खाते में निवेश के नाम पर भेज दिए।

इसके अनुसार शिकायतकर्ता ने 20 जून को पांच लाख रुपये निकाले लेकिन आठ जुलाई को संबंधित खाते से पैसों की निकासी असफल रही।

बयान में कहा गया है कि जब उसने ग्राहक सेवा से संपर्क किया तो उसने राशि जारी करने के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि मांगी। इसके बाद शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

बयान के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि उसके बैंक खाते से भेजी गई रकम आरोपी ने निकाल ली थी। यह भी पता चला कि निकाली गई रकम को क्रिप्टो में बदल दिया गया था।

इसके अनुसार, तीनों आरोपी 19 जुलाई को पकड़े गए जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका