देश की खबरें | तेलंगाना: दुष्कर्म के आरोप में निलंबित पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुष्कर्म के आरोप में निलंबित किए गए एक सर्किल निरीक्षक (सीआई) को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 11 जुलाई दुष्कर्म के आरोप में निलंबित किए गए एक सर्किल निरीक्षक (सीआई) को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय ने एक बयान में कहा, ''एक विशेष दल ने 10 जुलाई को निरीक्षक के. नागेश्वर राव को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।''

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले निरीक्षक को उसके खिलाफ दर्ज मामले के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उसे पकड़ने के लिए विशेष दलों का गठन किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस महिला ने आठ जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वह उस व्यक्ति की पत्नी है जिसके खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच नागेश्वर राव ने की थी।

उन्होंने कहा कि सात जुलाई की रात निरीक्षक ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने कहा कि इस बीच शिकायतकर्ता का पति वहां पहुंच गया और निरीक्षक पर डंडे से हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि आरोप लगाया गया है कि निरीक्षक ने शिकायतकर्ता और उसके पति को पिस्तौल से धमकाया तथा उनसे हैदराबाद छोड़ने को कहा और ऐसा न करने पर मामला दर्ज करने की धमकी दी।

अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि निरीक्षक दोनों को यहां इब्राहिमपट्टनम की ओर अपने वाहन में ले गया और रास्ते में उनके साथ दुर्घटना हो गई तथा इस दौरान शिकायतकर्ता और उसका पति मौके से भागने में सफल रहे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\