देश की खबरें | तेलंगाना : रिवॉल्वर दिखा कर महिला हेड कांस्टेबल से बलात्कार करने के आरोप में उप-निरीक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 19 जून तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के कालेश्वरम पुलिस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक पर उसी थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि 15 जून को एक सिंचाई परियोजना के अतिथि कक्ष में उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत में महिला ने कहा कि उपनिरीक्षक ने अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "शिकायत में यही आरोप लगाया गया है कि उपनिरीक्षक ने रिवॉल्वर दिखा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। हम तथ्यों का पता लगाएंगे।"

महिला ने यह आरोप भी लगाया कि उपनिरीक्षक ने कई बार उसका पीछा किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\