देश की खबरें | तेलंगाना: परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 48 घंटे में सात विद्यार्थियों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में परीक्षा में असफल होने के कारण कारण पिछले 48 घंटे के दौरान इंटर के सात विद्यार्थियों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

हैदराबाद, 26 अप्रैल तेलंगाना में परीक्षा में असफल होने के कारण कारण पिछले 48 घंटे के दौरान इंटर के सात विद्यार्थियों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

तेलंगाना राज्य इंटर शिक्षा बोर्ड (टीबीआईई) ने 24 अप्रैल को प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया था।

महबूबाबाद के पुलिस अधीक्षक के अनुसार परीक्षा में असफल होने के कारण दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जहां जिले के एक गांव की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगा लिया तो अन्य छात्र ने कुएं में छलांग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आर गिरिधर ने बताया कि सुल्तानबाजार पुलिस थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने परीक्षा में असफल होने के बाद कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शहर के नल्लाकुंता इलाके का निवासी एक और छात्र जडचर्ला में रेलवे लाइन के पास मृत मिला। पुलिस को संदेह है कि संभवत: परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।

मंचिर्याल जिले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि इंटर के प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने परीक्षा में असफल होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\