क्रिकेट

India vs West Indies ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर इन भारतीय बल्लेबाजों का रहा बोलबाला, जड़ें हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा रही है. एक बार फिर दोनों टीमें 3 मैचों की सीरीज के लिए 27 सितंबर से आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मुकाबलों में कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए हैं. खासतौर पर घरेलू सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है.

India vs West Indies ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर इन भारतीय बल्लेबाजों का रहा बोलबाला, जड़ें हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट
रोहित शर्मा और विराट कोहली

India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा रही है. एक बार फिर दोनों टीमें 3 मैचों की सीरीज के लिए 27 सितंबर से आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मुकाबलों में कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए हैं. खासतौर पर घरेलू सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है. ऐसे में घरेलू मैदानों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं.

विराट कोहली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे इतिहास में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में घातक बल्लेबाज विराट कोहली पहले पायदान पर हैं. विराट कोहली ने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था. अब तक विराट कोहली ने 23 मुकाबले खेले हैं और इसकी 23 पारियों में 63.25 की उम्दा औसत के साथ 1,265 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से पांच शतक और छह अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन रहा है. विराट कोहली तीन पारियों में नाबाद भी रहे हैं.

रोहित शर्मा: इस लिस्ट में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं. 'हिटमैन' ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2011 में खेला था. रोहित शर्मा ने 19 मैच खेले हैं और इसकी 19 पारियों में 69.87 की औसत से 1,118 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से तीन शतक और सात अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है. इस दौरान रोहित शर्मा भी तीन पारियों में नाबाद रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर: इस मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 1993 में खेला था. आखिरी बार सचिन तेंदुलकर यहां 2011 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. सचिन तेंदुलकर ने 17 मुकाबले खेले थे और इसकी 17 पारियों में 45.13 की औसत से 677 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर के बल्ले से दो शतक और पांच अर्धशतक निकले थे. सचिन तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा था.

राहुल द्रविड़: इस सूची में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं. राहुल द्रविड़ साल 2002 से 2007 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर वनडे मैच खेले. इस दौरान राहुल द्रविड़ ने 12 मुकाबलों की 11 पारियों में 70 की शानदार औसत के साथ 560 रन बनाए. राहुल द्रविड़ के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. राहुल द्रविड़ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन रहा. राहुल द्रविड़ तीन पारियों में नाबाद भी रहे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2026 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).