देश की खबरें | तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के सामने अब प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष का चयन करने की चुनौती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 15 दिसंबर तेलंगाना में लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के सामने अब प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष का चयन करने की चुनौती है।

हाल ही में संपन्न हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े | UP Assembly Elections 2022: यूपी में AAP के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का तंज, कहा- अरविंद केजरीवाल की आदत है डींगे मारना.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तेलंगाना मामलों के प्रभारी एम. टैगोर ने कई नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कम से कम चार-पांच दावेदार हैं।

यह भी पढ़े | Delhi University Admission Open: दिल्ली विश्वविद्यालय में एमफिल और पीएचडी की एडमिशन प्रक्रिया शुरू.

वर्ष 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव के अलावा हाल ही में हुए जीएचएमसी चुनाव और दुब्बका उपचुनाव में हारने के बाद से तेलंगाना में कांग्रेस की हालत पतली है।

हालांकि, तेलंगाना राज्य का गठन केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और पार्टी को उम्मीद थी कि इससे राज्य में उसकी स्थिति मजबूत होगी।

पिछले साल कांग्रेस ने राज्य में तीन लोकसभा सीटें जीती थीं।

तमिलनाडु से लोकसभा सदस्य एम. टैगोर ने पिछले सप्ताह विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से विचार विमर्श किया था।

टैगोर ने मंगलवार को पीटीआई- से कहा कि लगभग 160 नेताओं के विचार लिए गए हैं क्योंकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमेशा व्यापक स्तर पर बातचीत की वकालत की है और इस प्रक्रिया में जिला स्तर के नेताओं की बात सुने जाने को महत्व दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें