देश की खबरें | तेलंगाना: मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने को लेकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के शमशाबाद मंडल में मंदिर में घुसकर मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त करने को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 10 नवंबर तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के शमशाबाद मंडल में मंदिर में घुसकर मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त करने को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात जुकल गांव में हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के अलावा आरोपी ने आभूषण भी निकाल कर वहां अलग रख दिए।

स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर, घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पहले बताया था कि पांच नवंबर को शमशाबाद के एक मंदिर में नवग्रह की मूर्तियां क्षतिग्रस्त पाई गईं, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा, 13-14 अक्टूबर की दरमियानी रात सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में एक मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

इस घटना के सिलसिले में महाराष्ट्र के 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो मुंबई में इसी तरह की गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\