देश की खबरें | तेलंगाना : साइबर अपराध के आरोप में पांच अफ्रीकी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पुलिस ने अफ्रीकी देशों के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, आठ जनवरी , एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पुलिस ने अफ्रीकी देशों के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को छह दिसंबर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और बृहस्पतिवार को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी ने हैदराबाद के व्यक्ति से लंदन की सोफिया एलेक्स बनकर दोस्ती की।

पुलिस ने बताया कि बाद में पीड़ित को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह मुंबई में तैनात सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बोल रहा है और सोफिया को कर का भुगतान करना है क्योंकि वह अपने साथ सोना लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित कथित अधिकारी की बातों में आ गया और पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया, बाद में उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन अन्य अपराधों में भी शामिल हैं और अभी उसकी हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\