देश की खबरें | तेलंगाना चुनाव : मुख्यमंत्री केसीआर तीन स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अचमपेट, वानापर्थी और मुनुगोडे क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

हैदराबाद, 26 अक्टूबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अचमपेट, वानापर्थी और मुनुगोडे क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

राव दशहरा उत्सव के कारण कुछ समय के अंतराल के बाद रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

वह 27 अक्टूबर को पलेयर, महबूबाबाद और वर्धन्नापेट में जनसभाओं को संबोधित करेगे।

राव का अभियान नौ नवंबर तक चलेगा जब वह गजवेल और कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वह निवर्तमान विधानसभा में सिद्दीपेट जिले के गजवेल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

राव ने हैदराबाद में बीआरएस का घोषणापत्र जारी करने के बाद 15 अक्टूबर को सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था।

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला