जरुरी जानकारी | तेलंगाना ने केंद्र से आवंटित यूरिया की समय पर आपूर्ति की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह चालू खरीफ सत्र की मांग को पूरा करने के लिए राज्य को आवंटित यूरिया की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह चालू खरीफ सत्र की मांग को पूरा करने के लिए राज्य को आवंटित यूरिया की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे।

केंद्रीय उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ मौसम के लिए पांच लाख टन की आवश्यकता के मुकाबले अप्रैल से जून के बीच राज्य को केवल 3.07 लाख टन यूरिया की आपूर्ति की गई थी।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘खेती की गतिविधियां जोरों पर होने के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से यूरिया की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होने देने की अपील की।"

रेड्डी ने यह भी बताया कि जुलाई में राज्य को 63,000 टन घरेलू स्तर पर उत्पादित यूरिया और 97,000 टन आयातित यूरिया की आपूर्ति की जानी थी। ‘‘लेकिन, केंद्र ने अबतक केवल 29,000 टन यूरिया की आपूर्ति की है।’’

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नड्डा से तेलंगाना के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित यूरिया का कोटा बढ़ाने और अधिक रैक की मांग पर विचार करने में रेलवे की अनिच्छा के मद्देनजर यूरिया आपूर्ति के लिए रैक की संख्या बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

बैठक में राज्य सरकार के खेल सलाहकार एपी जीतेंद्र रेड्डी, सांसद मल्लू रवि और चमाला किरण कुमार रेड्डी, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजित रेड्डी, राज्य कृषि सचिव रघुनंदन राव, केंद्रीय योजना समन्वय सचिव गौरव उप्पल और अन्य लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी