देश की खबरें | तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेड्डी ने परिसीमन के जरिए भाजपा पर ‘बदले की राजनीति’ का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिणी राज्यों के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ कर रही है।

नयी दिल्ली, सात मार्च तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिणी राज्यों के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ कर रही है।

उन्होंने केंद्र से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया।

रेड्डी ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में दावा किया कि भाजपा संसदीय सीटों के परिसीमन के जरिए दक्षिण भारत के संसदीय प्रतिनिधित्व को कम करना चाहती है, जो जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों को समायोजित करेगा। कांग्रेस नेता ने कहा, “दक्षिण में भाजपा का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए, वह परिसीमन के जरिए बदला ले रही है। भाजपा इस प्रक्रिया के जरिए दक्षिण को खत्म करना चाहती है और ऐसा करने से केवल उत्तरी राज्यों को फायदा होगा।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि जनसंख्या नियंत्रण उपायों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दक्षिणी राज्यों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया से बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को अनुपातहीन रूप से लाभ होगा।

रेड्डी ने इसे एक राजनीतिक मुद्दा बताते हुए कहा, “इस मामले पर विस्तार से चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। न केवल दक्षिणी राज्य बल्कि पंजाब जैसे अन्य राज्य भी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए व्यापक परामर्श की आवश्यकता है।

प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर विवाद उस समय खड़ा हो गया जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 2026 से शुरू होने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए 1971 की जनगणना को आधार बनाने के लिए केंद्र के सामने प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा स्टालिन ने संबंधित मांगों पर दबाव बनाने के लिए सभी दक्षिणी राज्यों को शामिल करते हुए एक संयुक्त कार्रवाई समिति का गठन करने का भी समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\