देश की खबरें | तेलंगाना : बीआरएस नेता पटनाम महेंद्र रेड्डी ने मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और विधान परिषद के सदस्य पटनाम महेंद्र रेड्डी को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव नीत राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

हैदराबाद, 24 अगस्त तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और विधान परिषद के सदस्य पटनाम महेंद्र रेड्डी को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव नीत राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन ने राज भवन में महेंद्र रेड्डी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

महेंद्र रेड्डी को मंत्रिमंडल में जगह देने के राव के फैसले को आगामी विधानसभा चुनावों में टिकटों की घोषणा किए जाने के बाद नाराजगी दूर करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। राव, बीआरएस के अध्यक्ष भी हैं।

पूर्व में परिवहन मंत्री का पदभार संभाल चुके महेंद्र रेड्डी को विकाराबाद जिले की ताणडूर विधानसभा सीट से बीआरएस का एक शक्तिशाली उम्मीदवार बताया जा रहा था। हालांकि ताणडूर सीट से मौजूदा विधायर पायलट रोहित रेड्डी को फिर से टिकट दी गई है।

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री राव ने हाल ही में कुल 119 विधानसभा सीटों पर 115 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड