देश की खबरें | नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगा प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगान के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया जायेगा।

देश की खबरें | नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगा प्रस्ताव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 अगस्त तेलंगान के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Exams 2020: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, जेईई और नीट के छात्रों को परीक्षा के दौरान देंगे फ्री ट्रांसपोर्ट और आवास.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से संसद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की एक तस्वीर लगाने और हैदराबाद में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नाम उनके (नरसिम्हा राव) नाम पर रखे जाने का भी अनुरोध करेगी।

विश्वविद्यालय की स्थापना नरसिम्हा राव द्वारा की गई थी।

यह भी पढ़े | सेवानिवृत्त IAS अधिकारी उत्पल कुमार सिंह लोकसभा में सचिव के रूप में नियुक्त: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने घोषणा की है कि विधानसभा के आगामी सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जायेगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिये जाने की मांग की जायेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना के अस्तित्व के प्रतीक हैं। वह एक सुधारक थे, जिन्होंने देश में कई सुधारों की शुरुआत की थी। उन्हें दुनियाभर में एक महान बुद्धिजीवी के रूप में मान्यता दी गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

ZIM vs IRE, 2nd ODI Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच कल से खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai Shocker: शादी के बाद पत्नी की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हुआ शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मुंबई के मलाड की घटना

MI W vs DC W, WPL 2025 2nd T20 Match Scorecard: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 165 रनों का टारगेट, नेट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा... रणवीर इलाहाबादिया को मिल रही जान से मारने की धमकी, पोस्ट शेयर कर दी सफाई

\