Delhi Shocker: दिल्ली के नजफगढ़ में किशोर प्रेमी युगल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया, जांच जारी

दिल्ली के नजफगढ़ में एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों द्वारका में नजफगढ़ के नागली इलाके में किशोरी के घर पर रविवार शाम को मृत पाए गए.

Gun (img: tw)

नयी दिल्ली, 8 जुलाई : दिल्ली के नजफगढ़ में एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों द्वारका में नजफगढ़ के नागली इलाके में किशोरी के घर पर रविवार शाम को मृत पाए गए. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग था जिसके कारण उनके परिवारों के बीच पहले विवाद भी हुआ था. सूत्रों ने बताया कि मामला कथित तौर पर कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी समझौते से इसे सुलझा लिया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शव किशोरी के घर के एक कमरे में मिले और प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई. कमरा अंदर से बंद था और पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध आत्महत्या मान रही है." अधिकारी ने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा." हालांकि, किशोर के परिवार ने आरोप लगाया है कि किशोरी के परिजनों ने ही दोनों की हत्या की है. यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में स्कूल वैन की ट्रेन से टक्कर, दो लोगों की मौत की आशंका

किशोर के परिवार का आरोप है कि किशोर को साजिश के तहत किशोरी के घर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सुलह करते समय किशोरी के एक रिश्तेदार ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है."

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड