देश की खबरें | पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी नोएडा में मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अगवा की गई एक किशोरी को आगाहपुर गांव से बरामद किया है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 20 मई गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अगवा की गई एक किशोरी को आगाहपुर गांव से बरामद किया है।

सेक्टर-49 थाने के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिला निवासी 17 वर्षीय किशोरी को सुब्रत नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा करके यहां ले आया था।

उन्होंने बताया कि सुब्रत नोएडा के अगाहपुर गांव में रह रहा था।

धामा ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस सुब्रत की तलाश में यहां आयी और स्थानीय पुलिस के संपर्क करके छापा मारकर उसे आगाहपुर गांव से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

धामा ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सुब्रत को वापस लेकर जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें