देश की खबरें | ‘इंडिगो’ की मुंबई-दोहा उड़ान में तकनीकी समस्या, चार घंटे विमान में इंतजार करते रहे यात्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो’ की एक उड़ान के यात्रियों को रविवार को विमान के अंदर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई।

मुंबई, 15 सितंबर मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो’ की एक उड़ान के यात्रियों को रविवार को विमान के अंदर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उन्हें उड़ान में देरी के कारण काफी देर तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। इस विमान को रविवार तड़के उड़ान भरनी थी।

एयरलाइन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि मुंबई से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली इसकी उड़ान संख्या- 6ई 1303 में तकनीकी कारणों से देरी हुई।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान ने कई बार अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न प्रक्रियाओं के चलते बार-बार होने वाली देरी के कारण अंततः इसे रद्द करना पड़ा।’’

असुविधा के लिए खेद जताते हुए ‘इंडिगो’ ने कहा कि उसकी हवाईअड्डा टीम ने प्रभावित यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान की तथा उनके लिए जलपान और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की।

रविवार की सुबह विमान में सवार एक यात्री ने ‘एक्स’ पर बताया कि तकनीकी समस्या के कारण विमान चार घंटे से अटका हुआ है और आव्रजन अधिकारी यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल