देश की खबरें | सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।
कोलकाता, 17 जून सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।
अधिकारियों के अनुसार, उड़ान संख्या एआई180 हवाई अड्डे पर सोमवार रात पौने एक बजे पहुंची लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जब अंततः यह महसूस किया गया कि तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक नहीं किया जा सकता तो संबंधित अधिकारियों से विशेष अनुमति ली गई और फिर विमान में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया।’’
सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया।
विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है।
एअर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि सभी 212 यात्रियों को नाश्ता दिया गया और उनकी पसंद के अनुसार कुछ को होटलों में स्थानांतरित कर दिया गया जबकि अन्य को मुंबई जाने वाली वैकल्पिक उड़ानों में स्थान दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)