खेल की खबरें | कुलदीप को अंतिम एकादश में नहीं रखने का फैसला टीम प्रबंधन का: उमेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले मैच के नायक रहे कुलदीप यादव को बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय अंतिम एकादश से बाहर रखने के फैसले ने भले ही कईयों को निराश किया हो लेकिन सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गुरूवार को कहा कि यह ‘टीम प्रबंधन का फैसला है’ जिसका सामना हर क्रिकेटर को करना पड़ता है।

मीरपुर, 22 दिसंबर पिछले मैच के नायक रहे कुलदीप यादव को बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय अंतिम एकादश से बाहर रखने के फैसले ने भले ही कईयों को निराश किया हो लेकिन सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गुरूवार को कहा कि यह ‘टीम प्रबंधन का फैसला है’ जिसका सामना हर क्रिकेटर को करना पड़ता है।

कुलदीप बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली 188 रन की जीत में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे थे और इस बायें हाथ के कलाई के स्पिनर ने आठ विकेट झटकने के अलावा पहली पारी में 40 रन का उपयोगी योगदान किया था।

लेकिन कुलदीप को दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिये बाहर रखने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। और राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम ने जयदेव उनादकट के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने का फैसला किया।

उमेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह आपकी यात्रा का हिस्सा है। यह मेरे साथ भी हुआ है। कभी कभार आप अपने प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर होते हो और कभी कभार यह टीम प्रबंधन का फैसला होता है। आपको टीम की जरूरतों के हिसाब से चलना होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उसके लिये (कुलदीप) के लिये अच्छा है कि उसने वापसी की और अच्छा प्रदर्शन किया। ’’

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की अगुआई कर रहे उमेश ने 15 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके जबकि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी चार विकेट हासिल किये जिससे भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 227 रन पर समेट दिया। जवाब में भारत ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 19 रन बना लिये थे।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट एक दशक से भी ज्यादा समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे थे, उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर जाकिर हसन को आउट कर टीम में शामिल करने के फैसले को सही साबित किया।

उमेश ने कहा, ‘‘जब उसने (उनादकट) ने पदार्पण किया था, मैं उसके साथ दक्षिण अफ्रीका में था। इसलिये मैं उसके लिये काफी खुश हूं कि उसे आखिरकार मौका मिला। उसने घरेलू सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)