देश की खबरें | कर्नाटक में बच्चों को सामाजिक न्याय की बजाय भगवाकरण के बारे में पढ़ाना देश की विविधिता का अपमान: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को शामिल किए जाने को लेकर हाल ही में खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि सामाजिक न्याय को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाया जाना देश की विविधता का अपमान है।

नयी दिल्ली, चार जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को शामिल किए जाने को लेकर हाल ही में खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि सामाजिक न्याय को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाया जाना देश की विविधता का अपमान है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में दावा किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने हमेशा सामाजिक न्याय, एकजुटता और मानवतावाद के सिद्धांतों का अनुसरण किया है। भाजपा पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, बुद्ध-बासवन्ना, नारायण गुरू, कुवेम्पु जैसे कई महान व्यक्तियों की जीवन के खिलाफ संदेशों के बारे में बच्चों को पढ़ाने जा रही है। ’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के एक करोड़ बच्चों के भविष्य का फैसला अयोग्य हाथों में सौंपा जा रहा है। सामाजिक न्याय, क्षेत्रवाद और लैंगिक समानता को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान है। कन्नड़ लोगों ने कई बार दिखाया है कि जब भी राज्य के आत्मसम्मान पर चोट की जाती है तो हर कोई एकजुट हो जाता है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस बच्चों पर इस तरह के घातक पाठ्यक्रम थोपने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा कन्नड़ राज्य, शब्दों और लेखकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

कांग्रेस और उससे जुड़े संगठनों ने कर्नाटक में रोहित चक्रतीर्थ की अध्यक्षता वाली पाठ्यपुस्तक समीक्षा समिति और स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर आरएसएस की विचारधारा को शामिल किए जाने का हाल ही में विरोध किया था।

राहुल गांधी ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘सरकार द्वारा अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद हज़ारों मजदूर पैदल निकले, तो कुछ साइकिल पर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में साइकिल पर सवार कई मजदूरों को रोका गया और 5400 साइकिल जब्त कर लीं गयी। अब इन्ही साइकिलों को बेच कर यूपी सरकार ने 21 लाख रूपये कमाए हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोगों के दुख-तकलीफ का प्रचार कर पैसे कमाना, इस सरकार की आदत में शुमार है। फिर चाहे वो कोई फिल्म हो या मजदूरों की साइकिल बेचना।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\