देश की खबरें | मैच में पाक की जीत की खुशी मनाने पर उदयपुर में अध्यापिका गिरफ्तार, आगरा में तीन छात्रों पर मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को टी-20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सऐप पर संदेश पोस्ट करने वाली एक अध्यापिका को स्कूल से उसके निष्कासन के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में इस मामले में कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर/आगरा, 27 अक्टूबर राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को टी-20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सऐप पर संदेश पोस्ट करने वाली एक अध्यापिका को स्कूल से उसके निष्कासन के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में इस मामले में कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने पर इस तरह के मामले जम्मू कश्मीर में भी दर्ज किए गए हैं।

उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की अध्यापिका नफीसा अटारी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ "जीत गए ...हम जीत गए" कहते हुए स्टेटस अपडेट किया था।

सोशल मीडिया पर शिक्षिका के व्हाट्सऐप स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अध्यापिका को नौकरी से निकाल दिया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अंबामाता थानाधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि अध्यापिका को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अध्यापिका को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (बी) (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने से संबंधित) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

शिक्षिका ने एक वीडियो संदेश में माफी मांगते हुए कहा कि उसका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

अटारी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ किसी ने मुझे संदेश भेजकर पूछा कि क्या तुम पाकिस्तान का समर्थन करती हो.. संदेश इमोजी के साथ था और मुझे मजाकिया माहौल लगा। मैंने उसका जवाब हां कर दिया लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं था कि मैं पाकिस्तान समर्थक हूं। मैं एक भारतीय हूं और भारत से प्यार करती हूं। मैं भारत से उतना ही प्यार करती हूं जितना कि दूसरा कोई अन्य करता है।’’

शिक्षिका ने कहा, ‘‘जैसे ही मुझे अहसास हुआ कि मेरे से गलती हुई है, मैंने स्टेटस संदेश को हटा दिया। यदि मेरे संदेश से किसी की भावना आहत हुई है तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।’’

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के आगरा में मैच में पाकिस्तान की जीत की खुशी में व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने पर कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई के स्थानीय नेताओं ने भी उक्त छात्रों के विरुद्ध जगदीशपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त छात्र राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग तकनीकी कैम्पस में पढ़ते हैं।

पुलिस ने कहा कि इन छात्रों के खिलाफ भादंसं की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (1) (बी) (जनता को डराने का इरादा या जिससे डर पैदा होने की संभावना हो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुंज सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\