देश की खबरें | तेदपा और कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में ‘ वित्तीय आपातकाल’ लगाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) ने शनिवार को केंद्र से संविधान के अनुच्छेद-360 के तहत आंध्र प्रदेश में ‘वित्तीय आपातकाल’ लगाने की मांग की ताकि वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के ‘कुप्रबंधन’ से राज्य की रक्षा की जा सके।

अमरावती, 26 मार्च तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) ने शनिवार को केंद्र से संविधान के अनुच्छेद-360 के तहत आंध्र प्रदेश में ‘वित्तीय आपातकाल’ लगाने की मांग की ताकि वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के ‘कुप्रबंधन’ से राज्य की रक्षा की जा सके।

कांग्रेस ने भी राज्य में वित्तीय आपातकाल लागू करने की मांग की है। तेदपा यह भी चाहती है कि केंद्र सरकार गत एक साल में राज्य सरकार द्वारा 48 हजार करोड़ रुपये के जनता के धन में की गई कथित अनियमितता की सीबीआई से जांच कराए।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष यनमाला रामकृष्णुडु ने कहा, ‘‘ केंद्र को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और आंध्र प्रदेश, इसकी संपत्ति और लोगों की रक्षा को लेकर अनुच्छेद-360 के तहत वित्तीय आपातकाल लगाना चाहिए। जगन सरकार ने राज्य को वित्तीय अराजकता में धकेल दिया है जो बड़े सकंट की ओर बढ़ रहा है।’’

‘‘विशेष बिल’’ के जरिये वित्तीय हस्तांतरण का संदर्भ देते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने सवाल किया, ‘‘ किस की जेब में 48,284 करोड़ रुपये गए।’’

यनमाला ने भारत के महानियंत्रक और लेखापरीक्षक (कैग) की राज्य की वित्तीय स्थिति पर तैयार नवीनतम रिपोर्ट पर की गई टिप्पणी को रेखांकित किया जिसमें कहा गया कि वित्तीय नियमावली में ‘ विशेष बिल’’ का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं, गबन है।

उन्होंने हवाला दिया कि बिहार के चारा घोटाले की सीबीआई जांच कैग की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी ने भी यहां जारी बयान में राज्य में वित्तीय आपातकाल लगाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट