ICC Women ODI Ranking: मिताली राज को रिप्लेस कर ये खिलाड़ी बनी नंबर वन बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

गेंदबाजों की सूची में भी वह तीन स्थान के फायदे से 16वें पायदान पर पहुंच गई हैं. आलराउंडरों की सूची में टेलर ने दो स्थान के फायदे से आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया. गेंदबाजों की सूची में भारत की अनुभवी झूलन गोस्वामी पांचवें जबकि दीप्ति शर्मा आलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

मिताली राज (Photo Credits: Instagram)

दुबई: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) को पछाड़कर वेस्टइंडीज (West Indies) की कप्तान स्टेफनी टेलर (Stephanie Taylor) मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवीनतम एक दिवसीय रैंकिंग (ICC Women ODI Ranking) में शीर्ष बल्लेबाज बन गईं. कूलिज मैदान पर पहले एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वेस्टइंडीज की पांच विकेट की जीत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेलर बल्लेबाजों के अलावा आलराउंडरों की रैंकिंग में भी शीर्ष पर काबिज हो गई. ICC Women ODI Ranking: मिताली राज ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की नंबर वन महिला बल्लेबाज

नाबाद 105 रन और 29 रन देकर तीन विकेट चटकाने के लिए मैन आफ द मैच बनीं टेलर को तीनों रैंकिंग में फायदा हुआ है. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान की छलांग के साथ मिताली को शीर्ष स्थान से हटाया.

गेंदबाजों की सूची में भी वह तीन स्थान के फायदे से 16वें पायदान पर पहुंच गई हैं. आलराउंडरों की सूची में टेलर ने दो स्थान के फायदे से आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया. गेंदबाजों की सूची में भारत की अनुभवी झूलन गोस्वामी पांचवें जबकि दीप्ति शर्मा आलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इंग्लैंड की नैट स्किवर बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं. उन्होंने पहले टी20 में भारत के खिलाफ 55 रन की पारी खेली. भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा दो स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर है.

गेंदबाजों की सूची में पूनम यादव पांच स्थान के फायदे से सातवें और शिखा पांडे आठ स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर है. इंग्लैंड की फ्रेया डेविस दो स्थान के फायदे से 64वें पायदान पर हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स