खेल की खबरें | टेलर फ्रिट्ज डीसी ओपन सेमीफाइनल में, पेगुला और गॉ भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को 6 . 7, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । बारिश के कारण यह मुकाबला बृहस्पतिवार को नहीं खेला जा सका था ।

पहले उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को 6 . 7, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । बारिश के कारण यह मुकाबला बृहस्पतिवार को नहीं खेला जा सका था ।

इसके बाद जोर्डन थाम्पसन को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । यह इस सत्र में उनकी 41वीं जीत थी और उनसे अधिक मैच नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और तीसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने ही जीते हैं ।

अन्य मैचों में फ्रांस के गाएल मोंफिल्स ने जेजे वोल्फ को 7 . 5, 6 . 4 से हराया । फ्रांस के ही फ्रांसिस टियाफो ने क्वालीफायर शांग जुनचेंग को 6 . 2, 6 . 3 से मात दी ।

अब उनका सामना नौवीं रैंकिंग वाले डैन इवांस से होगा ।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने एलिना स्वितोलिना को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । अब उनका सामना चौथी रैंकिंग वाली मारिया सक्कारी से हागा जिन्होंने लैला फर्नांडिज को 7 . 5, 6 . 2 से हराया ।

कोको गॉ ने तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 1, 6 . 2 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\