खेल की खबरें | टाटा स्टील रैपिड शतरंज : नोदिरबेक को एकल बढत , कार्लसन, नारायणन दूसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उजबेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में बुधवार को एकल बढत बना ली ।
कोलकाता, 13 नवंबर उजबेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में बुधवार को एकल बढत बना ली ।
अब्दुसत्तोरोव ने तीन में से 2.5 अंक हासिल कर लिये । उन्होंने दूसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट केमेर को और तीसरे दौर में भारत के आर प्रज्ञानानंदा को हराया जबकि पहले दौर में दानिल दुबोव से ड्रॉ खेला ।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने भारत के प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन से पहले दो मुकाबले ड्रॉ खेले जबकि विदित गुजराती को हराया ।
कार्लसन और भारत के एस एल नारायणन दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं । नारायणन ने पहले दौर में केमेर को हराया जबकि वेसले सो और अर्जुन एरिगेसी से ड्रॉ खेला ।
महिला वर्ग में भारत की वंतिका अग्रवाल ने अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना और कैटरीना लागनो के साथ बढत बना ली है । वंतिका ने पहले दौर में वालेंटिना गुनिना को हराया जबकि अलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक और नाना जागनिजे से ड्रॉ खेला ।
भारत की कोनेरू हम्पी, डी हरिका और दिव्या देशमुख दूसरे स्थान पर हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)