टाटा पावर डीडीएल ने ग्राहकों को दी व्हाट्सएप के जरिये बिजली बिल प्राप्त करने की सुविधा

टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण और बंद को देखते हुए कंपनी के बिजली ग्राहकों को अब व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली में बिजली वितरण से जुड़ी टाटा पावर डीडीएल कोरोना वायरस संक्रमण और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (पाबंदियों) के बीच अपने ग्राहकों को उनके व्हाट्सएप नंबर पर बिजली बिल उपलब्ध कराएगी।

टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण और बंद को देखते हुए कंपनी के बिजली ग्राहकों को अब व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।

इसके लिये ग्राहक को कंपनी के व्हाट्सएप नंबर-7303482071-पर मिस्ड कॉल देना होगा। इससे मोबाइल नंबर संबंधित ग्राहक के सीए नंबर (कांटैक्ट एकाउंट नंबर) से जुड़ जाएगा। कंपनी के अनुसार इस पर मिस्ड कॉल देने का मतलब होगा कि ग्राहक ने व्हाट्सएप के जरिये बिल प्राप्त करने को लेकर अपनी सहमति दी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण और बंद को देखते हुए कर्मचारियों एवं ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार अगर ग्राहक का मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो वह टाटा पावर डीडीएल के कॉल सेंटर के 19124 (टोल फ्री नंबर) नंबर पर कॉल कर अपना नंबर पंजीकृत करा सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि ग्राहक दूसरा (डुप्लिकेट) ई-बिल कॉल सेंटर पर फोन कर या टीपीडीडीएल कनेक्ट एप या वेबसाइट-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावर-डीडीएल.काम (www.tatapower-ddl.com) के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

टाटा पावर डीडीएल ने ग्राहकों से बिल का भुगतान ई-वालेट, यूपीआई, कंपनी के मोबाइल एप या वेबसाइट जैसे डिजिटल माध्यम से करने का भी आग्रह किया है।

कंपनी उत्तरी दिल्ली के करीब 70 लाख ग्राहकों को बिजली वितरण करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय