जरुरी जानकारी | इवेको के अधिग्रहण के लिए इक्विटी के माध्यम से एक अरब यूरो जुटाएगी टाटा मोटर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स एक अरब यूरो इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इटली की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता इवेको ग्रुप के अधिग्रहण के वास्ते आवश्यक 3.8 अरब यूरो के लिए यह राशि जुटा रही है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई टाटा मोटर्स एक अरब यूरो इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इटली की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता इवेको ग्रुप के अधिग्रहण के वास्ते आवश्यक 3.8 अरब यूरो के लिए यह राशि जुटा रही है।

इस अधिग्रहण से यह वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी ट्रक विनिर्माता कंपनी बन जाएगी।

कंपनी ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह इवेको ग्रुप का अधिग्रहण करेगी जिसमें रक्षा कारोबार शामिल नहीं है। यह सौदा 3.8 अरब यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) में होगा, जो भारतीय वाहन विनिर्माता कंपनी का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।

टाटा मोटर्स समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पी. बी. बालाजी ने कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘ मॉर्गन स्टेनली और एमयूएफजी द्वारा प्रतिबद्ध ‘ब्रिज फाइनेंसिंग’ सुविधा के माध्यम से 3.8 अरब यूरो का वित्तपोषण पहले ही सुरक्षित कर लिया गया है ...उम्मीद है कि लेनदेन के पूरा होने के बाद अगले 12 से 18 महीने में इक्विटी और दीर्घकालिक ऋण के संयोजन द्वारा इसे समाप्त कर दिया जाएगा।’’

‘ब्रिज फाइनेंसिंग’ एक अल्पकालिक ऋण है जिसका उपयोग अक्सर तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति या कंपनी को एक बड़े, दीर्घकालिक ऋण या वित्तपोषण स्रोत के आने से पहले तत्काल नकदी की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि यह लेनदेन अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा, बशर्ते सभी नियामकीय मंजूरियां मिल जाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\