जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स ने उतारी 'नेक्सन ईवी मैक्स', कीमत 17.74 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रृंखला का विस्तार करते हुए नेक्सन ईवी का नया संस्करण ‘नेक्सन ईवी मैक्स’ बाजार में उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से 19.24 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मई टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रृंखला का विस्तार करते हुए नेक्सन ईवी का नया संस्करण ‘नेक्सन ईवी मैक्स’ बाजार में उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से 19.24 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेक्सन ईवी मैक्स, 40.5 केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी क्षमता ‘नेक्सन ईवी’ की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।

टाटा मोटर्स ने इस वाहन को दो ट्रिम्स ‘नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+’ और ‘नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ लक्स’ में पेश किया है। पेश किया है। 3.3 केडब्ल्यू चार्जर के साथ एक्सजेड+ ट्रिम की शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये है जबकि 7.2 केडब्ल्यू फास्ट चार्जर वाले समान ट्रिम की शोरूम कीमत 18.24 लाख रुपये है।

इसी तरह 3.3 केडब्ल्यू के एक्सजेड+ लक्स ट्रिम की कीमत 18.74 लाख रुपये और 7.2 केडब्ल्यू चार्जर वाले इसी संस्करण का दाम 19.24 लाख रुपये है।

टाटा मोटर्स ने 2020 में ईवी क्षेत्र में कदम रखने के बाद से 25,000 से अधिक बिजलीचालित वाहन बेचे हैं। इनमें से 19,000 नेक्सन ईवी हैं।

टाटा मोटर्स वर्तमान में घरेलू बाजार में तीन इलेक्ट्रिक मॉडल... नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और एक्सप्रेस-टी ईवी बेचती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\