जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स ने मिनी ट्रक ‘ऐस’ का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश किया, 39,000 इकाइयों का ऑर्डर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने लोकप्रिय मिनी ट्रक ‘ऐस’ का इलेक्ट्रिक संस्करण बृहस्पतिवार को पेश किया।

मुंबई, पांच मई वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने लोकप्रिय मिनी ट्रक ‘ऐस’ का इलेक्ट्रिक संस्करण बृहस्पतिवार को पेश किया।

कंपनी ने ‘ऐस ईवी’ की आपूर्ति के लिए ई-वाणिज्य कंपनियों जैसे अमेजन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डीओटी, फ्लिपकार्ट, लेट्सट्रांसपोर्ट, मूविंग और येलो ईवी के साथ करार किए हैं और उसे अब तक 39,000 इकाइयों के लिए ऑर्डर भी मिले हैं।

कंपनी ई-कार्गो श्रेणी में मंच भी बनाएगी जिससे बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान दिए जा सकें।

‘ऐस ईवी’ पेश किए जाने के अवसर पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टिकाऊ परिवहन व्यवस्था का चलन वैश्विक है और यह अपरिहार्य भी है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ने बिजली चालित वाहनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘कार श्रेणी में हम कई मॉडल पहले ही उतार चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वाणिज्यिक श्रेणी के वाहनों में हमने इलेक्ट्रिक बसें सफलतापूर्वक उतारी हैं और इस श्रेणी में स्वीकार्यता बहुत बढ़ी है।’’

कंपनी ने कहा कि ‘ऐस ईवी’ ऐसा पहला उत्पाद है जिसमें ‘ईवोजेन’ पॉवरट्रेन है जो एक बार चार्ज करने पर 154 किलोमीटर चल सकता है। इस मॉडल में 36 हॉर्सपॉवर की मोटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी