जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में पहली तिमाही में नौ प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स की अप्रैल-जून तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 2,99,664 इकाई रह गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 3,29,847 इकाइयां बेची थीं।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई टाटा मोटर्स की अप्रैल-जून तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 2,99,664 इकाई रह गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 3,29,847 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी ने मिनी ट्रक ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश करने की घोषणा भी की।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत कम होकर 1,24,809 इकाई रही।

जगुआर लैंड रोवर की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में 87,286 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत कम है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 87,569 इकाई रही। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही की तुलना में यह छह प्रतिशत कम है।

इस बीच, कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, टाटा मोटर्स ने नया मिनी ट्रक ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश किया है। यह 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपब्ध है। यह भारत का सबसे सस्ता मिनी ट्रक है।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वाघ ने कहा कि नया ‘टाटा ऐस प्रो’ स्थिरता एवं सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। इससे महत्‍वाकांक्षी उद्यमियों की कमाई की संभावनाएं बढ़ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज