जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स को अगले तीन साल में अपने यात्री वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत ईवी से आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को अगले तीन साल में घरेलू बाजार में उसकी कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से आने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को अगले तीन साल में घरेलू बाजार में उसकी कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से आने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को इस साल कुल ईवी बिक्री में 50,000 इकाई का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स के पास नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल हैं।

यह फ्लेक्स-फ्यूल (गैसोलीन और मेथनॉल या एथनॉल के मिश्रण से तैयार ईंधन) पर भी काम कर रही है। कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो 2025 तक ई20 (20 प्रतिशत एथनॉल) के अनुरूप होने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने यहां सियाम के वार्षिक सम्मेलन से इतर ईवी बिक्री के स्तर पर एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की उपस्थिति आठ से 8.5 प्रतिशत के बीच है और हमारे मॉडलों में लगभग 25 प्रतिशत बिजलीचालित हैं।

यह पूछे जाने पर कि 'कंपनी तीन साल में अपने यात्री वाहनों के पोर्टफोलियो में ईवी पैठ के स्तर को कैसे देखती है' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह 20 प्रतिशत की ओर बढ़ रहा है।‘‘

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट