जरुरी जानकारी | टाटा समूह ने सुपर ऐप ‘टाटा न्यू’ पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह ने अपने सभी ब्रांडों को एक मंच पर लाने के लिए ‘टाटा न्यू’ नाम से अपना ‘सुपर ऐप’ पेश किया है।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल टाटा समूह ने अपने सभी ब्रांडों को एक मंच पर लाने के लिए ‘टाटा न्यू’ नाम से अपना ‘सुपर ऐप’ पेश किया है।

इस ऐप के जरिये समूह का उद्देश्य अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्रभुत्व वाले घरेलू ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाना है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि टाटा न्यू प्रौद्योगिकी के आधुनिक स्वभाव के साथ समूह के पारंपरिक ‘उपभोक्ता सबसे पहले’ के दृष्टिकोण को प्रौद्योगिकी के आधुनिक लोकाचार के साथ जोड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज एक 'न्यू डे’ है। टाटा परिवार के सबसे छोटे सदस्य टाटा डिजटल ने टाटा न्यू ऐप पेश किया है।’’

टाटा संस पिछले साल से ऐप का परीक्षण कर रही है क्योंकि यह तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहती है।

समूह ने इस कड़ी में कई क्षेत्रों की ऑनलाइन कंपनियां का भी अधिग्रहण किया है। इसमें किराना का सामान आपूर्ति करने वाले मंच बिग बास्केट और ऑनलाइन फ़ार्मेसी कंपनी 1एमजी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\