जरुरी जानकारी | नौकरी के लिए टाटा समूह, गूगल इंडिया, इन्फोसिस देश के तीन सबसे आकर्षक ब्रांड: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस देश के शीर्ष तीन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरे हैं। रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2025 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस देश के शीर्ष तीन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरे हैं। रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2025 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक भारत का कार्यबल उद्देश्य संचालित रोजगार विकल्पों को प्राथमिकता दे रहा है। इसमें कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन की प्रमुख भूमिका है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, टाटा समूह ने वित्तीय सेहत, करियर में प्रगति के अवसरों और प्रतिष्ठा के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ये संगठन के लिए शीर्ष तीन कर्मचारी मूल्य प्रस्ताव (ईवीपी) चालक हैं।

इस साल गूगल इंडिया का दूसरा स्थान रहा और उसके बाद इन्फोसिस तीसरे स्थान पर रही।

वर्ष 2025 के लिए भारत में शीर्ष 10 सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड में सैमसंग इंडिया (चौथा स्थान), जेपी मॉर्गन चेज (5), आईबीएम (6), विप्रो (7), रिलायंस इंडस्ट्रीज (8), डेल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (9) और भारतीय स्टेट बैंक (10) शामिल हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया कि भारतीय स्टेट बैंक शीर्ष 10 नियोक्ता ब्रांड की सूची में आने वाला अकेला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।

इस सर्वेक्षण के लिए 34 बाजारों में 1,70,000 से अधिक उत्तरदाताओं की राय ली गई, जिसमें भारत के 3,500 से अधिक लोग शामिल हैं।

अध्ययन से पता चलता है कि आज कर्मचारी केवल वेतन से कहीं अधिक की अपेक्षा करते हैं। वे समावेशी और भविष्य की सोच रखने वाले ऐसे कार्यस्थलों की तलाश में हैं, जो व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक वृद्धि, दोनों का समर्थन करते हों।

रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्वनाथ पी एस ने कहा, ‘‘2025 के नतीजे एक स्पष्ट बदलाव दर्शाते हैं - आज का कार्यबल अब पारंपरिक नौकरियों से संतुष्ट नहीं है, वे समानता, मकसद, सार्थक वृद्धि और कार्य-जीवन संतुलन की तलाश में हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस साल के आंकड़े नौकरी बदलने की इच्छा में लगातार वृद्धि को भी दर्शाते हैं और खासकर युवाओं में ऐसा पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\