जरुरी जानकारी | टाटा एलेक्सी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 2.2 प्रतिशत घटकर 196.93 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता टाटा एलेक्सी का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 2.2 प्रतिशत घटकर 196.93 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता टाटा एलेक्सी का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 2.2 प्रतिशत घटकर 196.93 करोड़ रुपये रहा।

टाटा एलेक्सी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 201.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 905.94 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 837.91 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च बढ़कर 677.21 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 613.39 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 792.23 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में यह 755.19 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन से होने वाली आय 3,552.14 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,144.72 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 700 प्रतिशत के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो कि 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर पर 70 रुपये है। यह कंपनी के शेयरधारकों की आम बैठक में मंजूरी पर निर्भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा