खेल की खबरें | टीम बस के लिए समय पर नहीं पहुंचने के कारण भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुए थे तास्किन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने उप कप्तान तास्किन अहमद को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सुपर आठ मुकाबले से कथित तौर पर इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह अधिक समय तक सोते रहे और टीम की बस मे सवार होने के लिए नहीं पहुंचे थे।

ढाका, तीन जुलाई बांग्लादेश ने उप कप्तान तास्किन अहमद को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सुपर आठ मुकाबले से कथित तौर पर इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह अधिक समय तक सोते रहे और टीम की बस मे सवार होने के लिए नहीं पहुंचे थे।

इस दावे का हालांकि इस तेज गेंदबाज ने खंडन करते हुए कहा कि टीम संयोजन के कारण वह बाहर हुए।

बाइस जून को एंटीगा के नॉर्थ साउंड में हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने इस मैच में एक बदलाव करते हुए तास्किन की जगह जाकिर अली को खिलाया था।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने ढाका स्थित समाचार पत्र अजकेर पत्रिका से तास्किन के हवाले से कहा, ‘‘मैं थोड़ा देर से पहुंचा था लेकिन मैं टॉस से पहले मैदान पर पहुंच गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टॉस से लगभग 30 से 40 मिनट पहले मैदान पर पहुंचा। मैं टीम बस में सवार होने के लिए नहीं पहुंच पाया। बस सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर होटल से चली गई।’’

तास्किन ने कहा, ‘‘मैं मैदान के लिए आठ बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ। मैं लगभग बस के साथ ही मैदान पहुंचा। ऐसा नहीं है कि उन्होंने मुझे इसलिए नहीं चुना क्योंकि मैं देर से पहुंचा था। मैं वैसे भी खेलने वाला नहीं था।’’

तास्किन ने 24 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के अगले मैच के लिए एकादश में वापसी की।

तास्किन ने इसके लिए माफी मांगी लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि इस तेज गेंदबाज के देर से पहुंचने के कारण उनका चयन ‘मुश्किल’ हो गया।

शाकिब ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बस आमतौर पर एक निश्चित समय पर निकलती है। यह नियम है कि टीम की बस किसी का इंतजार नहीं करती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई बस में बैठने से चूक जाता है तो वह मैनेजर की कार या टैक्सी से आ सकता है। वेस्टइंडीज परिवहन के लिए एक मुश्किल जगह है। वह टॉस से पांच से 10 मिनट पहले पहुंचे इसलिए स्वाभाविक रूप से टीम प्रबंधन के लिए उनका चयन करना मुश्किल था।’’

शाकिब ने कहा, ‘‘खिलाड़ी के लिए भी यह एक मुश्किल स्थिति थी। तास्किन ने टीम से माफी मांगी और सभी ने इसे बहुत सामान्य रूप से लिया। यह एक अनजाने में की गई गलती थी। बात यहीं खत्म हो गई।’’

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के लिए तास्किन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।

घटना के बारे में पूछे जाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, ‘‘जब मैंने देखा कि तास्किन एकादश में नहीं है तो मैंने (टीम मैनेजर) रबीद (इमाम) को फोन किया जिन्होंने मुझे बताया कि तास्किन टीम की बस से चूक गया है। लेकिन (रबीद ने कहा कि) वह अब मैदान में है, वह थोड़ा देर से पहुंचा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं संबंधित विभाग की रिपोर्ट पढ़ूंगा।’’

सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट