देश की खबरें | बेंगलुरु में यातायात जाम कम करने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा गया: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बेंगलुरु में यातायात जाम को कम करने के लिए राज्य सरकार से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तय करने के लिए कहा है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बेंगलुरु में यातायात जाम को कम करने के लिए राज्य सरकार से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तय करने के लिए कहा है।

प्रदेश में बेंगलुरु शहरी विकास और जल संसाधन मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवकुमार ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बुधवार को चर्चा की थी।

गडकरी के साथ मुलाकात के बारे में शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बेंगलुरु में यातायात जाम को कम करने के तरीकों पर चर्चा की और उनसे यह भी पूछा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कैसे सहयोग कर सकती है।

उन्होंने बताया, ‘‘गडकरी ने सकारात्मक तरीके से कुछ सुझाव दिये। उन्होंने हमसे डीपीआर तैयार करने के लिए भी कहा है।’’

शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने यातायात को सुगम बनाने के लिए अंडरपास या फ्लाईओवर या किसी अन्य निर्माण के संदर्भ में ‘रूचि पत्र’ आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा, "प्रस्ताव मिलने के बाद हम केंद्र सरकार से बात करेंगे, सहयोग के लिए तैयार हैं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\