देश की खबरें | तरुण गोगोई की अस्थियों को पूरे असम में ले जाया जाएगा: पुत्र गौरव गोगोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की अस्थियों को पहले तिताबोर विधानसभा क्षेत्र में, जिसका उन्होंने चार कार्यकाल तक प्रतिनिधित्व किया था, और फिर असम के अन्य हिस्सों में ले जाया जाएगा। उनके पुत्र गौरव गोगोई ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 26 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की अस्थियों को पहले तिताबोर विधानसभा क्षेत्र में, जिसका उन्होंने चार कार्यकाल तक प्रतिनिधित्व किया था, और फिर असम के अन्य हिस्सों में ले जाया जाएगा। उनके पुत्र गौरव गोगोई ने यह जानकारी दी।

तरुण गोगोई का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला के साथ उनकी जमानत याचिका खारिज.

गौरव गोगोई ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में अपने अंतिम दिनों के दौरान, राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे गोगोई ने डॉक्टरों से कहा था कि वह तिताबोर और उसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों का दौरा करना चाहते हैं, और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर लोगों को उन सपनों के बारे में बताना चाहते हैं जो उन्होंने देखे थे।

कलियाबोर से लोकसभा सदस्य गौरव ने कहा, ‘‘उनकी लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र और फिर राज्य भर की यात्रा करने की तीव्र इच्छा थी, जो बीमारी के कारण वह नहीं कर पाए।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Mumbai: मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1147 नए मामले सामने आए, 16 लोगों की मौत.

दिवंगत नेता के परिवार ने उनकी अस्थियों को तिताबोर और फिर ब्रह्मपुत्र और बराक घाटियों, अपर और लोअर असम तथा नॉर्थ बैंक ले जाकर उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है।

गौरव ने राज्य के लोगों को उनके पिता पर अपना प्यार बरसाने और इतनी बड़ी संख्या में आकर श्रद्धांजलि के लिए धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\