खेल की खबरें | लक्ष्य, आयुष, तरूण मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और तरूण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मकाऊ, 30 जुलाई भारत के लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और तरूण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य ने कोरिया के जियोन हियोक जिन को 21 . 8, 21 . 14 से हराया । वहीं विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी शेट्टी ने 66वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के हुआंग यू केइ को केवल 31 मिनट में 21-10, 21-11 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

लक्ष्य का सामना इंडोनेशिया के चिको औरा द्वि वार्दोयो और रित्विक संजीवी सतीश कुमार के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा । वहीं तरूण की टक्कर शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग के ली चियुक यू से होगी ।

मिश्रित युगल में विश्व में 18वें स्थान पर काबिज और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही। इस भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के रत्चपोल मक्कासितोर्न और नट्टामोन लाइसुआन को 26 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-15 से हराया।

पुरुष एकल में सतीश कुमार करुणाकरण का सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से 37 मिनट में 19-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। एच एस प्रणय को इंडोनेशिया के योहानेस एस मार्शेलिनो के हाथों 21 . 18, 15 . 21, 15 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गाडे की 34वीं रैंकिंग की जोड़ी चीनी ताइपे के वू गुआन झुन और ली चिया सिन से 37 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 17-21 से हार गई। वहीं टी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंबाम को थाईलैंड के फुवानात एच और फुंगफा के ने 21 . 11, 21 . 14 से हराया ।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा को डेनमार्क की जूली डवाल जाकोबसन ने 16 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से मात दी । अनुपमा उपाध्याय को जापान की रिको गुंजी ने 21 . 16, 21 . 10 से हराया।

शंकर सुब्रहमण्यन और आकर्षि कश्यप को पहले दौर में चीन के हू जे अन और जापान की नोजोमी ओकुहारा ने क्रमश: 21 . 18, 21 . 14 और 21 . 14, 21 . 16 से हराया । किरण जॉर्ज हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से 31 मिनट में 21 . 15, 21 . 10 से हार गए ।

अनमोल खरब को थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरूंगफन ने 23 . 21, 21 . 11 से हराया । पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक खिलाड़ी तसनीम मीर को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ ने 21 . 6, 21 . 14 से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू