विदेश की खबरें | टैंकर आग:श्रीलंका की एक अदालत ने टैंकर के कप्तान को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की एक अदालत ने उस तेल टैंकर के कप्तान को 28 सितंबर को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है जिसमें देश के पूर्वी तट पर आग लग गई थी।

कोलंबो, 17 सितंबर श्रीलंका की एक अदालत ने उस तेल टैंकर के कप्तान को 28 सितंबर को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है जिसमें देश के पूर्वी तट पर आग लग गई थी।

कोलंबो के प्रमुख मजिस्ट्रेट अदालत का यह आदेश अटॉर्नी जनरल डापुला डि लिवेरा द्वारा आग बुझाने पर आए 18 लाख डॉलर के खर्चे के दावे के एक दिन बाद आया है। पनामा पंजीकृत एमटी न्यू डायमंड में तीन सितंबर को आग लग गई थी।

यह भी पढ़े | थाई सांसद को पार्लियामेंट में फेस मास्क उतारकर फोन में पोर्न देखते हुए पकड़ा गया.

ऑयल टैंकर के यूनानी मालिकों से 18 लाख डॉलर का दावा मांगा गया है। अटॉर्नी जनरल ने सीआईडी से इस संबंध में तथ्यों को अदालत के समक्ष पेश करने और टैंकर के कप्तान के खिलाफ समुद्री प्रदूषण एवं पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने को कहा था।

अदालत ने तेल टैंकर के कप्तान को 28 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े | एक इंटरव्यू में पूर्व मॉडल एमी डोरिस ने डॉनल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया.

जहाज में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का 270,000 मिट्रिक टन कच्चा तेल भरा था और यह कुवैत के मीना अहमीद बंदरगाह से तेल लेकर भारतीय बंदरगाह पारादीप आ रहा था। इसी दौरान श्रीलंका के अम्पारा जिले के संगमानकांडा में समुद्र में इसके इंजन कक्ष में बॉयलर विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना में चालक दल के एक फिलीपीनी सदस्य की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से आग बुझायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\