देश की खबरें | टंकी की दीवार टूटी, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में बिसरख थानाक्षेत्र के अंतर्गत हैबतपुर गांव के पास बनी एक पानी की हौदी (टंकी) की दीवार शनिवार की रात टूट गई जिसकी चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,26 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में बिसरख थानाक्षेत्र के अंतर्गत हैबतपुर गांव के पास बनी एक पानी की हौदी (टंकी) की दीवार शनिवार की रात टूट गई जिसकी चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि हैबतपुर गांव के पास एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने वाले करीब 500 मजदूर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि मजदूरों के पीने के पानी के लिए वहां पर 10 फीट ऊंची हौदी बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को पानी का दबाव ज्यादा होने की वजह से हौदी की दीवार टूट गई, तथा उसकी चपेट में आरती, गोल्डी, मनीषा, इस्लाम, संतु, दिनेश आ गए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड