खेल की खबरें | तनीषा-ध्रुव ने ओडिशा मास्टर्स का मिश्रित युगल खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फाइनल में ही योंग केइ टेरी और टेन वेइ हेन जेसिका की सिंगापुर की जोड़ी को हराकर ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल का खिताब जीता।

कटक, 17 दिसंबर तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फाइनल में ही योंग केइ टेरी और टेन वेइ हेन जेसिका की सिंगापुर की जोड़ी को हराकर ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल का खिताब जीता।

बीस साल की तनीषा और 23 साल के ध्रुव ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 14 मिनट में 17-21 21-19 23-21 से जीत दर्ज की।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर कैलेंडर के साल के इस अंतिम टूर्नामेंट में महिला एकल के अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने अन्य सभी चार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है।

तनीषा अब महिला युगल फाइनल में अपनी जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा के साथ उतरेंगी जहां उनका सामना मेलिसा ट्रायस पुस्पितासारी और राशेल एलिसा रोज की जोड़ी से होगा।

पुरुष एकल फाइनल में आयुष शेट्टी और सतीश कुमार आमने सामने होंगे।

पुरुष युगल में कृष्ण प्रसाद गारगा और साई प्रतीक के की जोड़ी भी फाइनल में पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू