देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने अन्नाद्रमुक के मुख्यालय को सील किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के दो विरोधी नेताओं इडापड्डी के पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थकों द्वारा पार्टी के कार्यालय के अंदर और बाहर हिंसा तथा तोड़ फोड़ किए जाने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया।

चेन्नई, 11 जुलाई तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के दो विरोधी नेताओं इडापड्डी के पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थकों द्वारा पार्टी के कार्यालय के अंदर और बाहर हिंसा तथा तोड़ फोड़ किए जाने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया।

पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और उन्होंने कहा कि वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, कानूनी कार्रवाई करेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच न्याय मांगने जांगे। इसके साथ ही वह पार्टी कार्यालय से निकल गए। राजस्व अधिकारियों ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय ‘एम जी आर मालिगई’ को सील कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हिंसा के मद्देनजर की गई है, पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी लोगों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसा हुई और इसके बाद उन्होंने अवाई षणमुगम सलाई में अन्नाद्रमुक के मुख्यालय में तोड़फोड़ की।

पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वम को सत्तारुढ़ दल द्रमुक की ‘कठपुतली’ बताया और उन्हें हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहाराया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के कार्यालय से और पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के कार्यालय कक्ष से सभी कागजात निकाल लिए हैं।

अन्नाद्रमुक के नेता डी जयकुमार ने कहा कि पुलिस को पहले ही पार्टी कार्यालय की सुरक्षा की अर्जी दी गई थी और अब उनका डर सच साबित हुआ है। उन्होंने हिंसा के लिए पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया तथा पार्टी का कार्यालय सील करने के लिए सरकार की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\