देश की खबरें | तमिलनाडु: तिरुपुर में पुल के नीचे दो भाइयों के शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां पास में स्थित तिरुपुर में एक पुल के नीचे 11 और सात वर्षीय दो भाइयों की लाश मिली।
कोयंबटूर, 12 अक्टूबर यहां पास में स्थित तिरुपुर में एक पुल के नीचे 11 और सात वर्षीय दो भाइयों की लाश मिली।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दोनों की पहचान मोहम्मद समीर और मोहम्मद जहीर के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा कि समीर और जहीर रविवार को नोय्यल नदी में मछली पकड़ने निकले थे और घर नहीं लौटे।
यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.
उन्होंने कहा कि भाइयों के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आज पुल के नीचे शव मिले।
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और शवों की पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)