देश की खबरें | तमिलनाडु : कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किए गए बम हमले में कांस्टेबल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई विशेष पुलिस टीम पर देसी बम फेंके गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तूतीकोरिन, 18 अगस्त तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई विशेष पुलिस टीम पर देसी बम फेंके गए।

पुलिस ने कहा कि इस हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 54 नए केस पाए गए: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनक्करायी इलाके में हुई घटना में कांस्टेबल सुब्रमण्यम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बम फेंकने के दौरान कुख्यात अपराधी दुरई मुथु के हाथ में चोट आई है।

उन्होंने कहा कि मुथु पर हत्या के दो मामलों के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं और विशेष टीम उसे पकड़ने गई थी।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम पर फेंके गए दो बम में से एक कांस्टेबल के सिर पर फटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि घायल मुथु को पड़ोस के तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\