खेल की खबरें | तमिलनाडु ने झारखंड की जीत की लय तोड़ी, पंजाब की जीत में चमके प्रभसिमरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु ने शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप बी मैच में झारखंड की तीन मैचों में जीत की लय तोड़ते हुए उस पर 67 रन की जीत दर्ज की।

इंदौर, 26 फरवरी तमिलनाडु ने शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप बी मैच में झारखंड की तीन मैचों में जीत की लय तोड़ते हुए उस पर 67 रन की जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में पंजाब ने विदर्भ के खिलाफ 291 रन के लक्ष्य का पीछा कर चार विकेट से जीत हासिल की जबकि मध्य प्रदेश ने आंध्र को 98 रन से पराजित कर दिया।

झारखंड इस हार के बावजूद 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है जिसके बाद पंजाब, आंध्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की टीमों के आठ आठ अंक हैं। विदर्भ चार अंक से अंतिम स्थान पर है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने सलामी बल्लेबाज बी अपराजित (57), जे कौशिक (55) और शाहरूख खान (51) के अर्धशतकों से सात विकेट पर 266 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। उसके लिये अंत में आर साई किशोर ने नाबाद 29 और एम मोहम्मद ने 20 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में झारखंड ने कप्तान इशान किशन का विकेट पारी की पहली ही गेंद पर गंवा दिया। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये, हालांकि विराट सिंह (49) और सुमित कुमार (40) ने कुछ समय डटकर बल्लेबाजी की। इससे टीम पूरे 50 ओवर खेल सकी। राहुल शुक्ला ने अंत में 25 गेंद में तीन चौके और तीन छक्कों से नाबाद 42 रन बनाये।

विदर्भ ने फैज फजल के 101 रन, गणेश सतीश के 78 रन और अक्षय वाडकर के नाबाद 63 रन से नौ विकेट पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने यह लक्ष्य प्रभसिमरन सिंह के 167 रन की मदद से 47.5 ओवर में छह विकेट पर 294 रन बनाकर हासिल कर चार अंक प्राप्त किये।

मध्य प्रदेश ने रजत पाटिदार के शतक और शुभमन शर्मा के अर्धशतक से 50 ओवर में आठ विकेट पर 316 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद मिहिर हिरवानी (50 रन देकर चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों की मदद से आंध्र की टीम को 42.3 ओवर में 218 रन पर समेटकर 98 रन से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू