जरुरी जानकारी | भारत, यूएई के बीच व्यापार, निवेश संबंधों को मजबूत बनाने पर बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयोदी के साथ बैठक की तथा द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयोदी के साथ बैठक की तथा द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत-यूएई के बीच मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक जुड़ाव तथा व्यापक रणनीतिक भागीदारी पर चर्चा की। यह भागीदारी द्विपक्षीय संबंधों को बहुआयमी बना रही है।

अल जेयोदी की अगुवाई में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत में मौजूदा व्यापार और निवेश संबंधों समेत द्विपक्षीय आर्थिक रिश्ते को मजबूत बनाने के मकसद से भारत आया हुआ है।

दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर पहले दौर की बातचीत जारी है।

बयान के अनुसार, ‘‘उच्च स्तरीय कोविड-महामारी के दौरान भी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को बताती है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत और यूएई ने बुधवार को औपचारिक रूप से सीईपीए पर बातचीत शुरू की। इस बातचीत को दिसंबर तक निष्कर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य है। इस पहल का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।

दोनों देश आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद अगले साल मार्च में औपचारिक समझौता यानी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर गौर कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट