देश की खबरें | ठाकरे, पवार के बारे में फडणवीस ने कहा: हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर जारी ‘कॉफी टेबल बुक’ में उनकी प्रशंसा करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनके वैचारिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं।

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर जारी ‘कॉफी टेबल बुक’ में उनकी प्रशंसा करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनके वैचारिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस के 55वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में उन पर 'महाराष्ट्र नायक' नामक एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया।

पुस्तक में ठाकरे और पवार द्वारा उनके काम के प्रति उत्साह और जुनून के बारे में की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि वह उद्धव ठाकरे के आभारी हैं।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। शरद पवार एक बड़े दिल वाले और वरिष्ठ नेता हैं। उनकी टिप्पणियां मेरे लिए अमूल्य हैं।"

पुस्तक में पवार (84) ने लिखा है कि जब वह फडणवीस को देखते हैं, तो उन्हें वह समय याद आता है, जब वह (पवार) 1978 में पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।

पवार जब मुख्यमंत्री बने थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 38 वर्ष थी, जिससे वह राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा नेता बन गए थे।

हल्के-फुल्के अंदाज में, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने अपनी शारीरिक बनावट की तुलना फडणवीस से करते हुए कहा, "भारी भरकम होने की समानता कभी भी कड़ी मेहनत करने में बाधक नहीं रही। मुझे आश्चर्य होता है कि वह थकते कैसे नहीं।"

ठाकरे ने किताब में अपने लेख में फडणवीस को एक अध्ययनशील और वफादार नेता बताया है, जिन्होंने महाराष्ट्र में अपनी पार्टी को मजबूत करने में कामयाबी हासिल की है, जो कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था।

शिवसेना (उबाठा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने लिखा है कि फडणवीस के पास राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका पाने का मौका है। उन्होंने फडणवीस को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\